Saturday, May 4, 2024
Home उत्तराखंड राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागरः...

राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागरः कौशिक

देहरादून। भाजपा ने संसद मे कांग्रेस नेता अधीर रंजन के द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर की गयी टिप्पणी को अमर्यादित और कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा करार दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने मर्यादा की सभी हदे पार कर दी है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के खिलाफ बयानबाजी कर अपना चेहरा फिर उजागर कर दिया है और इससे यह फिर साबित हो गया है कि वह महिला विरोधी, आदिवासी विरोधी है और देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर आसीन महिला के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने ही निर्देश दिये। कांग्रेस का यह कृत्य संस्कार विहीन, मूल्य विहीन तथा संविधान को चोट पहुचाने वाला है। जब से राष्ट्रपति के पद पर मुर्मू ने नामांकन किया तो कांग्रेस की घृणा उजागर हो गयी और कभी उन्हे रबर स्टेम्प तो कभी अशुभ तक संबोधित करने के बाद अब उन्हे अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी से नवाजा जा रहा है। कांग्रेस एक गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर पचा नही पा रही है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस हमेशा से ही महिला विरोधी रही है और समय समय पर उसका यह चरित्र सामने आता रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश और महिलाओ से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश भाजपा ने आज पूरे प्रदेश मे राष्ट्रपति के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पार्टी इसे बर्दाशत नही करेगी। यह सब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर किया जा रहा है और अस्तित्व बचाने मे जुटी कांग्रेस को देश की जनता माफ नही करेगी।

RELATED ARTICLES

मुख्य सूचना आयुक्त ने राज्यपाल से की भेंट, आयोग के क्रियाकलापों व गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष गुरुवार को राजभवन में मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा ने आयोग के क्रियाकलापों...

थाई केटिंग ट्रॉफी व आइस स्केटिंग डेवलेपमेन्ट पर सेमिनार में भाग लेने को टीम बैंकाक रवाना

देहरादून। फिंगर एवं स्पीड स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित थाई केटिंग ट्रॉफी 2024 और आईस स्केटिंग डेवलेपमेन्ट पर सेमिनार में भाग...

मॉक ड्रिल से परखीं चारधाम यात्रा की तैयारियां

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान किसी आपदा से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए गुरुवार को चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों में मॉक ड्रिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्य सूचना आयुक्त ने राज्यपाल से की भेंट, आयोग के क्रियाकलापों व गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष गुरुवार को राजभवन में मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा ने आयोग के क्रियाकलापों...

थाई केटिंग ट्रॉफी व आइस स्केटिंग डेवलेपमेन्ट पर सेमिनार में भाग लेने को टीम बैंकाक रवाना

देहरादून। फिंगर एवं स्पीड स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित थाई केटिंग ट्रॉफी 2024 और आईस स्केटिंग डेवलेपमेन्ट पर सेमिनार में भाग...

मॉक ड्रिल से परखीं चारधाम यात्रा की तैयारियां

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान किसी आपदा से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए गुरुवार को चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों में मॉक ड्रिल...

उत्तराखंड में डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को चलेगा महाअभियान

देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को महाअभियान चलाने जा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार...

Recent Comments