Friday, May 17, 2024
Home उत्तराखंड विधानसभा भर्ती मामले में सफेद पोशो पर भी हो कार्रवाईः आप

विधानसभा भर्ती मामले में सफेद पोशो पर भी हो कार्रवाईः आप

देहरादून। विधानसभा बैक डोर भर्ती घोटाले पर आए निर्णय पर आम आदमी पार्टी के सह संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी जी द्वारा बैकडोर भर्तियों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी ने अपनी रिपोर्ट समय से पहले विधानसभा अध्यक्ष जी को सौंप दी। कमेटी को अपना काम समय से करने के लिए धन्यवाद। विधानसभा अध्यक्ष ने समिति की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए गलत तरीके से की गई नियुक्तियों को निरस्त करने का आदेश जारी किया यह एक स्वागत योग्य कदम है। इसके लिए सभी लोगों को विधानसभा अध्यक्ष जी का धन्यवाद करना चाहिए।
लेकिन बिना प्रक्रिया का पालन करते हुए गलत तरीके से नियुक्ति पाए लोगों को नौकरी से हटाया जाना क्या प्रयाप्त होगा। जिन लोगों की नियुक्ति बगैर भर्ती प्रक्रिया का पालन करके की गई उनको हटाया जाना उचित फैसला हैए लेकिन जिन लोगों ने गलत तरीके से नियम कानून को ताक पर रखकर के लोगों को नौकरी पर भर्ती किया और अपने विशेषाधिकार का दुरुपयोग किया उस पर विधानसभा अध्यक्ष जी ने कुछ ना बोल कर के संशय की स्थिति पैदा की है। सवाल यह है कि विधानसभा अध्यक्ष जी नौकरी पाने वालों को तो दोषी मानती है लेकिन वरिष्ठ पद पर बैठे हुए जानकार व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन करके गलत तरीके से नौकरी देने पर उनको दोषी नहीं मानती है यही इस प्रकार का सबसे बड़ा प्रश्न है।
विधानसभा में बिना प्रक्रिया का पालन करके बिना जरूरत के बड़ी संख्या में अवैध रूप से लोगों को नौकरी पर रखने वाले महानुभावों को दोषी मानेगी या नहींए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी या नहींए इस प्रक्रिया का यह सबसे बड़ा सवाल है। इन प्रश्नो को अगर सरकार सही तरह से हल कर दे जिसकी संभावना नहीं है तो फिर यह भविष्य के लिए यह एक बडी नजीर होगी। इस घोटाले में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेताओं का हाथ है इसलिए दोनों पार्टियां मिलकर के इस खेल को खेलेंगी और इस घोटाले की लीपापोती करेंगी। इसलिए जांच का कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। यही वजह है कि कांग्रेस ने अब विधानसभा की भर्तियों की गड़बड़ी पर मौन धारण कर लिया है। आम आदमी पार्टी इस लड़ाई को परिणाम मिलने तक लड़ती रहेगी।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments