```
उत्तराखंड

त्यूनी में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

देहरादून। त्यूनी में वन विभाग की कॉलोनी में स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड, त्यूणी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मकान के साथ ही उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं, आग की लपटों को देख लोग सहम उठे। गनीमत रही कि इस आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक, यह आग रविवार को दोपहर के करीब पौने 12 बजे के आस पास लगी। जहां जौनसार बावर के त्यूनी में स्थित वन विभाग के कॉलोनी में एक पुराने लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर हड़कंप सा मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। जबकि, मकान में रहे रहे लोग आग भड़कते ही बाहर निकल आए।
भीषण आग ने लकड़ी के इस मकान को चारों और से अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें उठती हुई नजर आई। मौके पर पंहुची फायर बिग्रेड की टीम और त्यूणी थाना पुलिस समेत तहसील कर्मियों ने आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। ताकि, आसपास के मकानों को बचाया जा सके। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *