```
उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

हरिद्वार। आगामी 11 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन और नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर तालियान के नेतृत्व में चंडीघाट से बस अड्डे तक सघन कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य मेला मार्ग को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाना है, ताकि देशभर से आने वाले करोड़ों शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में नगर निगम के चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में व्यापारियों ने भी प्रशासन का सहयोग किया। शहर के प्रमुख क्षेत्रों में व्यापारियों ने स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लिए, जिससे टकराव की स्थिति नहीं बनी और अभियान शांतिपूर्ण ढंग से चला। डॉ. गंभीर तालियान ने बताया कि यह अभियान 11 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई दोबारा अतिक्रमण करता है तो चालानी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की टीम ने चंडीघाट से लेकर रोडवेज बस अड्डे तक फैले अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों की टीम में एसएनए ऋषभ उनियाल अक्षय तोमर पटवारी नरेंद्र कंबोज मायापुर चैकी इंचार्ज सुनील पंतअन्य निगम कर्मी और पुलिस स्टाफ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *