```
उत्तराखंड

नगरपालिका अध्यक्ष एवं पूर्व जि.पं. अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून। भाजपा के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में 12 विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों विपक्षी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश मुख्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, सभासद आदि जनप्रतिधियों ने अपने सार्थकों के साथ पार्टी के विचारों में विश्वास व्यक्त किया। औपचारिक सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सुबह से विभिन्न पार्टियों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिक एवं कर्मचारियों का जमावड़ा लगा रहा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान की मौजूदगी में सभी नवांगतुक सदस्यों को पार्टी का पटका और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सम्मिलित होने वाले जिलों के अध्यक्ष के साथ विधायक खजान दास, मदन कौशिक, प्रेमचंद अग्रवाल, शक्ति लाल शाह, दुर्गेश्वर लाल, राजकुमार पोरी, अनिल नौटियाल, भोपाल राम टम्टा और सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल होने सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सब विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में अलग-अलग विधानसभाओं के सैकड़ो लोगों का पार्टी विचारधारा और डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां में भरोसा जताना दर्शाता है कि प्रदेश की जनता भाजपा पर पूर्ण भरोसा करती है। साथ ही कटाक्ष किया कि जो लोग झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें यहां की तस्वीर देखनी चाहिए कि किस तरह सकारात्मक राजनीति से भी विपक्षियों का भी विश्वास जीता जा सकता है। क्योंकि पार्टी में विश्वास जताने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ी संख्या कांग्रेस, यूकेडी, बसपा और निर्दलीय जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की है। जो 2027 के चुनावों से पूर्व राज्य में राजनैतिक हवा का रुख और फिज़ा में केसरिया धमक को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *