```
उत्तराखंड

आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के सानिध्य में हुई मंगल कलश स्थापना

देहरादून। संस्कार प्रणेता आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के सानिध्य में कलश स्थापना कार्यक्रम प्रिंस चैक स्थित दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन धर्मशाला 60 गांधी रोड पर आयोजित किया गया। सौरभ सागर महिला समिति द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गयी इसके पश्चात सौरभ सागर बालिका मंडल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात भगवान महावीर स्वामी एव गणाचार्य पुष्पदंत सागर जी महामुनिराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल, विशिष्ट अतिथि विधायक खजान दास एवं विशाल गुप्ता, सौरभ सागर सेवा संस्थान गजियाबाद, सौरभांचल कमेटी गन्नौर के साथ समाज के गणमान्य लोगांे द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *