```
उत्तराखंड

मुनि महाराज की डोली ने मचाया केदारनाथ हाईवे पर तांडव

अगस्त्यमुनि। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर केदारनाथ हाईवे पर अगस्त मुनि महाराज की डोली ने जमकर तांडव मचाया। डोली को मंदिर से रवाना होकर मुनि महाराज के मैदान अगस्त्यमुनि में जाना था, जहां सैकड़ों की संख्या में भक्त डोली का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मैदान का गोल गेट होने से डोली ने अंदर प्रवेश नहीं किया। डोली समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि 15 सालों बाद दिवारा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसको लेकर प्रशासन को पहले ही सूचना दी गई थी, मगर प्रशासन ने मामले में कोई ार्यवाही नहीं की। जिस कारण मुनि महाराज को केदारनाथ हाईवे पर आक्रोश दिखाना पड़ा।
वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात अगस्त्यमुनि स्थित अगस्त्य ऋषि मंदिर से मुनि महाराज की चल विग्रह डोली भक्तों की कुशल-क्षेम पूछने को लेकर दिवारा यात्रा पर निकली। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु देव दर्शन के लिए पहुंचे। लगभग पनद्रह वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अगस्त्यमुनि क्षेत्र के 365 गांवों के आराध्य देव मुनि महाराज की डोली यात्रा अपने प्रथम चरण के लिए मंदिर परिसर से रवाना हुई। डोली के निकलते ही “मुनि महाराज की जय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *