योग शिविर में प्रतिभागियों ने दिखाया भारी उत्साह
रुद्रप्रयाग। पुलिस विभाग के तत्वाधान में गुलाबराय मैदान में चलाए जा रहे योग शिविर के चैथे दिन प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न सूक्ष्म योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही कमर दर्द और शारीरिक थकान को दूर करने के लिए विशेष स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी सिखाई गईं। शनिवार को चैथे दिन पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्ड़ियाल की उपस्थिति में योग शिविर लगाया गया। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली अत्यंत तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण होती है। कठिन ड्îूटी के बीच मानसिक एकाग्रता और धैर्य बनाए रखने के लिए योग एक अनिवार्य माध्यम है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी अधिकारी व कर्मचारी योग को मात्र शिविर तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक दिनचर्या का स्थायी हिस्सा बनाएं।
