```
उत्तराखंड

25 वर्षों में उत्तराखंड को देश के सर्वाधिक प्रगतिशील और समृद्ध राज्यों में शामिल करना सरकार का लक्ष्यः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित होटल हयात सेंट्रिक में एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित ‘डायमण्ड स्टेट समिट’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान संवाद सत्र में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा, सुशासन, समान नागरिक संहिता, अवसंरचना विकास, निवेश, रोजगार, सांस्कृतिक संरक्षण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ प्रत्येक उत्तराखण्डवासी के लिए गर्व और भावनात्मक क्षण है। मुख्यमंत्री ने इसे अपने लिए सौभाग्य बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्हें राज्य की सेवा का दायित्व प्राप्त हुआ है और सरकार का लक्ष्य आने वाले 25 वर्षों में उत्तराखंड को देश के सर्वाधिक प्रगतिशील और समृद्ध राज्यों में शामिल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *