```
उत्तराखंड

“मानवाधिकार के अधिकार” पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा “मानवाधिकार के अधिकार” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन मसूरी रोड स्थित पुरुकूल हेरिटेज ग्रीन अपार्टमेंट्स में किया गया। कार्यशाला का आयोजन जस्टिस राजेश टंडन (मुख्य संरक्षक, संगठन) के मार्गदर्शन में, उनके कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों को नेम प्लेट एवं आईडी कार्ड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़ने वाले नए सदस्यों का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर संगठन के मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन ने कहा मानवाधिकार के मुख्य कार्य हैं गरिमा और समानता सुनिश्चित करना, व्यक्तियों को दुव्र्यवहार से बचाना, सरकार को जवाबदेह बनाना, और जीवन को बेहतर बनाने वाली मूलभूत आवश्यकताओं (शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता) की पूर्ति के लिए एक ढांचा प्रदान करना; ये अधिकार सभी मनुष्यों के लिए हैं और इनकी रक्षा के लिए सरकारें कानूनी रूप से बाध्य होती हैं, जबकि व्यक्तियों का कर्तव्य है कि वे दूसरों के अधिकारों का सम्मान करें।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि मानवाधिकार के प्रमुख कार्य है गरिमा और समानता की रक्षाः सभी व्यक्तियों को उनकी पृष्ठभूमि, रंग या विश्वास के बावजूद, सम्मान के साथ जीने का अधिकार देना और शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना। शोषण और भेदभाव से बचाव करना  व्यक्तियों को राज्य, किसी समूह या अन्य व्यक्तियों द्वारा दुव्र्यवहार, भेदभाव और बुरी प्रथाओं से बचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *