```
उत्तराखंड

कार्यशालाओं से मिलती हैं नियमों की बेहतर जानकारीः मिश्रा

रुद्रप्रयाग। जिला सभागार रुद्रप्रयाग में डॉ आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कुशल कार्य-संपादन को लेकर वेतन निर्धारण से संबंधित जटिलताओं एवं बारीकियों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अत्यंत आवश्यक होती हैं। इनके माध्यम से उन्हें अपने कार्यों से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं की बेहतर जानकारी मिलती है, जिससे कार्य निष्पादन में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ती है।
कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रशांत कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान आहरण-वितरण अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों से आए लेखाकारों को विभिन्न परिस्थितियों में नियुक्ति, पदोन्नति, एसीपी एमएसीपी तथा नए वेतनमान के संदर्भ में वेतन निर्धारण से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से वेतन निर्धारण की प्रक्रियाओं और उससे जुड़ी व्यावहारिक जटिलताओं को भी समझाया। उप निदेशक/कार्यक्रम अधिकारी उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल पूनम पाठक ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *