Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड अब जनप्रतिनिधि जाएंगे जनता के बीचः कौशिक

अब जनप्रतिनिधि जाएंगे जनता के बीचः कौशिक

काशीपुर। भाजपा आगामी 15 जून से जनप्रतिनिधि जनता के बीच’ पखवाड़ा मनाने जा रही है। इस आशय की जानकारी आज भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दी। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि इन 15 दिनों में जनता के बीच रहकर कुछ समय बिताएंगे जिससे उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा जा सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 जून से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में हर एक जनप्रतिनिधि को 75 घंटे जनता के बीच रहना होगा। यानी औसतन 5 घंटे रोज। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच के अनुरूप सरकार वही करेगी जो जनता चाहती है। इससे जनप्रतिनिधियों को जनता के मन में किस विषय को लेकर क्या सोच है इसका पता भी सरकार को चल सकेगा। जिसके आधार पर सरकार योजनाएं बना सकेंगी।
उन्होंने चंपावत में मिली ऐतिहासिक जीत पर कहा कि अब जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। यह जीत बताती है कि जनता अब कांग्रेस मुक्त राज्य चाहती है। उन्होंने चार धाम यात्रा में फैली अव्यवस्थाओं से जुड़े सवालों पर कहा कि कोरोना के चलते दो साल यात्रा बंद रहने के कारण इस साल रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं जितने लोग पूरे सीजन में यात्रा पर आते थे उतने एक माह में चारों धामों में पहुंच चुके हैं। सरकार और प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो लेकिन थोड़ा बहुत दिक्कत होना भी स्वाभाविक है।
गैरसैंण में सत्र ना कराने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि राज्य का अधिक प्रशासनिक अमला और सुरक्षाकर्मी चार धाम यात्रा में व्यस्त हैं जिसके कारण बजट सत्र गैरसैंण की बजाय अब देहरादून में ही कराने का फैसला लिया गया है अन्य कोई कारण नहीं है। यहां यह उल्लेखनीय है कि सरकार इससे पहले भी जनता के द्वार जैसे अभियान चलाने और जनता दरबार लगाने जैसे काम करती रही है लेकिन उनका कोई खास फायदा जनता को नहीं मिल सका है। देखना होगा कि कभी गांव को गोद लेने का अभियान चलाने और सरकार जनता के द्वार जैसे स्लोगन देने वाली सरकार और उसके जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर कितना काम आते हैं।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments