Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड आबादी क्षेत्र में डंप हो रहे कूड़े के निस्तारण को लेकर कांग्रेस...

आबादी क्षेत्र में डंप हो रहे कूड़े के निस्तारण को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने किया प्रदर्शन

ऋषिकेश। आबादी क्षेत्र में डंप हो रहे कूड़े के निस्तारण के लिए कांग्रेस पार्षदों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। कांग्रेसियों ने इस ज्वलंत समस्या की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
रविवार को हरिद्वार रोड पर कूड़ा डंपिंग जोन के सामने कांग्रेसी पार्षद धरने पर डटे रहे। उनके समर्थन में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर शहर की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार का जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेसियों ने शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। पार्षद अजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि जब तक इस समस्या का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन में पार्षद राधा रमोला, विजयलक्ष्मी शर्मा, शकुंतला शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, राकेश मियां, जगत सिंह नेगी, चेतन चैहान, भगवान सिंह पंवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, पूर्व पार्षद बृजपाल राणा, एकांत गोयल, जयपाल सिंह, सुरेंद्र नेगी, अरविंद हटवाल, देवेंद्र राजपूत, जगजीत सिंह, राजेश शाह, राजपाल यादव, अशोक दरगन, राहुल पांडे, विवेक खुराना आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments