Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

कांग्रेस अध्यक्ष ने बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर की जनता ने जो प्यार समर्थन कांग्रेस पार्टी को दिया है उसके लिए कांग्रेस पार्टी बागेश्वर के मतदाताओं का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करती है और कांग्रेस पार्टी पूर्व तरह सदैव बागेश्वर क्षेत्र की हित की लड़ाई लड़ती रहेगी। करन माहरा ने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत होती रहती है परन्तु सरकार द्वारा जिस तरह सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया गया वह स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नही हैं। उन्होंने कहा बागेश्वर में सहानुभूति की जीत हुई है और जनवादी मुद्दों की हार हुई है।
करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड, परीक्षाओं में पेपर लीक, बेरोजगारों पर लाठी चार्ज पलायन, महंगाई, अग्निवीर, जैसे मुद्दों को लगातार जनता तक पहुॅचाने में असफल रही। परन्तु इसके बावजूद कांग्रेस का वोट बैंक बढ़ा है। जबकि बागेश्वर की जनता पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत सरकार की हनक की जीत है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर में सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर जनभावनओं का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी भाजपा के फांसीवादी नीतियों के खिलाफ लगातार सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments