Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड केदारनाथ दर्शन कर लौटे तीर्थयात्रियों का वाहन भारी बोल्डरों की चपेट में...

केदारनाथ दर्शन कर लौटे तीर्थयात्रियों का वाहन भारी बोल्डरों की चपेट में आया, एक यात्री की मौत, 10 यात्री घायल

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ दर्शन कर लौटे तीर्थयात्रियों का वाहन बुधवार शाम हादसे का शिकार हो गया। वाहन में 11 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शव को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को आयरन कटर से वाहन का एक हिस्सा काटना पड़ा। गनीमत रही कि वाहन सड़क किनारे लगी रेलिंग से अटक गया, अन्यथा सीधे 200 मीटर नीचे बह रही मंदाकिनी नदी में गिरता। बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों का वाहन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनकटिया में पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डरों की चपेट में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान महाराष्ट्र की एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सहित अन्य 10 यात्री घायल हो गए, जिसमें एक 12 वर्ष का बच्चा भी शामिल हैं। वाहन में 11 लोग सवार थे।
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से कुछ यात्रियों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के लिए रेफर किया गया है। बुधवार को केदारनाथ के दर्शन कर अपराह्न 3.30 बजे महाराष्ट्र, बिहार व नेपाल के 10 यात्री गौरीकुंड पहुंचे। यहां से वह शटल सेवा (टैक्सी-मैक्सी) के जरिए लगभग सवा चार बजे सोनप्रयाग के लिए रवाना हुए। वाहन अभी बमुश्किल दो किमी आगे ही पहुंच पाया था कि मुनकटिया में पहाड़ी से भरभराकर भारी बोल्डर व पत्थर वाहन के ऊपर जा गिरे, जिससे सभी यात्री वाहन में ही फंस गए। इस दौरान वाहन का आगे का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि सड़क किनारे रेलिंग के चलते वाहन अटक गया, अन्यथा दो सौ मीटर नीचे मंदाकिनी नदी में गिरता। दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर कर्ण सिंह रावत के नेतृत्व में दस सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने वाहन में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments