Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड चंपावत उपचुनावः महिला वोटरों की साधने के लिए मंत्री रेखा आर्य चुनाव...

चंपावत उपचुनावः महिला वोटरों की साधने के लिए मंत्री रेखा आर्य चुनाव प्रचार में उतरी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला मतदाताओं को साधने के लिए धामी 2.0 सरकार में एक मात्र महिला कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को चंपावत में जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद रेखा आर्य ने युद्ध स्तर पर चम्पावत विधानसभा के बनबसा और टनकपुर मंडल में डोर टू डोर चुनाव प्रचार सहित जनसभाएं कर अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश की महिला मंत्री रेखा आर्य को चम्पावत विधानसभा में मुख्यतः महिलाओं को साधने की जिम्मेदारी दी गई है। रेखा आर्य बनबसा सहित टनकपुर में सीएम धामी के लिए प्रचार प्रसार कर रही हैं। यह क्षेत्र इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह सीएम की पुरानी विधानसभा खटीमा से सटा हुआ क्षेत्र है, इसलिए भाजपा यहां पर महिला मतदाताओं के बीच पैठ बनाने में कोई कमी नहीं रखना चाहती। जिसके कारण यहां तेज-तर्रार मंत्री रेखा आर्य को ग्राउंड जीरो पर उतारा गया है। साथ ही सीएम धामी की पत्नी गीता धामी भी रेखा आर्य के साथ क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करती नजर आ रही हैं। बनबसा क्षेत्र की बात करें तो यहां पर 20 हजार से अधिक महिला मतदाता हैं। जिनके बीच जाकर रेखा आर्य सीएम धामी के लिए उन्हें महिलाओं का भाई व बेटा बताकर वोट मांग रही हैं। वहीं, रेखा आर्य के साथ ही केबिनेट मंत्री चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा भी विधानसभा के पहाड़ी और अन्य क्षेत्रों में सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए जनसभाएं और डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने बताया जल्द ही अन्य मंत्रियों की ड्यूटी भी उपचुनाव के लिए लगाई जाएगी। एक दो दिन में चम्पावत में चुनाव अभियान को शुरू कर सीएम धामी की जीत को मजबूत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments