Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड बांग्लादेश की प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से किया...

बांग्लादेश की प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से किया संवाद

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका से शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट में बांग्लादेश की प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की तथा अनौपचारिक संवाद किया। बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने जिलाधिकारी सोनिका से भारत में जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के कार्य, भूमिका तथा कार्यशैली पर विभिन्न प्रश्न किए। बांग्लादेशी प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के प्रश्नों का जवाब देते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की जिलाधिकारी के रूप में भूमिका अत्यंत चुनौतीपूर्ण, समन्वयकारी तथा विविधतापूर्ण है। जनपद देहरादून के जिलाधिकारी के रूप में अपने अनुभवो पर बात करते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि जिले में भूमि संबंधित रिकॉर्ड्स का डिजिटीलााइजेशन किया जा रहा है। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन एवं पुलिस विभाग के प्रभावी समन्वय एवं सहयोगात्मक कार्यशैली पर बल दिया जा रहा है।  वहीं बैठक में अधिकारियों को देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सभी परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया, अधिकारियों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड अन्तर्गत किये जा रहें कार्यो की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा कहा गया कि उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की तथा उन्होनें कहा की स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो यथा इलेक्ट्रिक बस परियोजना, डी0आई0सी0सी0सी परियोजना, स्मार्ट स्कूल, दून लाइब्रेरी परियोजना आदि परियोजना में किये जा रहे कार्य जनहित हेतु अत्यन्त महत्वपूर्ण है। बांग्लादेश से आये अधिकारियों का देहरादून स्मार्ट सिटी की परियोजना स्मार्ट स्कूल में एक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया, जिसमें देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा बांग्लादेश से आये सिविल अधिकारीयों को स्मार्ट स्कूल की कार्यप्रणाली को साझा किया गया।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments