Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड भाजपा राज में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहाः रावत

भाजपा राज में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहाः रावत

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा राज में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि पंचायतों में सक्षम व्यक्ति न पहुंचे। इसके खिलाफ हरीश रावत ने छह अगस्त से मुख्यमंत्री आवास पर उपवास में बैठने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जितने दिन बैठा जा सकेगा, उतने दिनों का उपवास किया जाएगा।
गुरुवार को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए गांव-गांव में साजिश कर झगड़े कराए जा रहे हैं। शक्तिशाली और सक्षम व्यक्ति पंचायत में न पहुंच सके इसके लिए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ रही है। रोजगार बेमानी बात हो गई है। देश की अर्थव्यवस्था लचर है। नेता प्रतिपक्ष ने सभी भर्तियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि तस्वीर साफ हो सके।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल में 188 जांच कराई है। भाजपा ने पांच साल में 800 से ज्यादा जांच बैठा दी। जो नेता भाजपा छोड़ते हैं उन पर जांच शुरू हो जाती है। वापस भाजपा में जाने के बाद जांच बंद कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। भर्ती घोटाले में छोटे कर्मचारियों की गिरफ्तारी की जा रही है। आयोग के पदाधिकारी और अधिकारियों की कोई जांच नहीं की जा रही है।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments