Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड मांगों को चल रहा आमरण अनशन समाप्त

मांगों को चल रहा आमरण अनशन समाप्त

चिन्यालीसौड़। दिचली गमरी की 21 सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले 4 दिन से कुमराडा के ठुला ग्राम सभा के नागराजा प्रांगण में चल रही अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान व जिलाधिकारी के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गई।
13 सितम्बर को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शीशपाल रमोला और जय सिंह पंवार ने क्षेत्र की 21 सूत्रीय मांगो को लेकर कुमराडा के ठौला में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। भूख हड़ताल को समाप्त करने के लिए तहसीलदार व उपजिलाधिकारी के साथ साथ यमुनोत्री विधायक ने भी धरना स्थल पर जाकर वार्ता की लेकिन आंदोलनकारियों का कहना था कि वार्ता के नाम पर हर बार उनके साथ छलावा ही हुआ है। गमरी व खालासी पट्टी के 35 गांवों के समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रिय लोगो ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह  से बात की जिस पर बुधवार देर रात चैहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उन्हें गमरी दिचली पट्टी की 21 सूत्रीय मांगों के बारे में बताया। जिस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को मनवीर सिंह चैहान के साथ धरना स्थल पर जा कर जिले स्तर की समस्यावो को जिले से व सरकार के स्तर से होने वाली समस्याओं को साशन स्तर पर भेजने के निर्देश दिए।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला व मनवीर सिंह चैहान धरना स्थल पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवार से मोटर मार्ग सुधारीकरण के कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।इसके लिए वे आपदा फंड से 2 लाख की राशि व पी एम जी एस वाई के अधीक्षण अभियंता चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि उनके द्वारा 15 लाख की धनराशिं से काम शुरू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments