Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड सेनि कर्नल कोठियाल ने संघर्ष रास्त छोड़ सत्ता को चुनाः जोत सिंह...

सेनि कर्नल कोठियाल ने संघर्ष रास्त छोड़ सत्ता को चुनाः जोत सिंह बिष्ट

देहरादून। सेनि कर्नल अजय कोठियाल के आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर आप के नेताओं की प्रतिक्रिया दी है। आप नेता जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल को जितनी सरलता से अपनी बात आप में कह पाते थे, उतनी आसानी से बीजेपी में नहीं कह पाएंगे।
जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि एक गैर राजनीतिक और फौजी बैकग्राउंड के व्यक्ति को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर आप ने कर्नल अजय कोठियाल को सम्मानित किया था। आप ने पूरे प्रदेश में हजारों होर्ड़िंग्स प़र उनकी फोटो छाप कर सम्मान और प्रतिष्ठा दी थी। ऐसे में पार्टी ने उन्हें सम्मान देकर अपना कर्तव्य पूरा किया था। लेकिन अब जब पार्टी बुरे दौर से गुजर रही है और सभी 70 विधानसभा में हार गई है। ऐसे समय पर एक सेना के अफसर के रूप में सेना में जिस प्रकार उन्होंने अपनी सेवाएं दीं, उसी प्रकार यहां पर भी उन्हें जांबाज सिपाही के रूप में ड़टकर साथ खड़े रहना था। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल को सभी 70 विधानसभाओं का दौरा करते हुए पार्टी को फिर खड़ा करने की कोशिश करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने संघर्ष का रास्ता छोड़कर सत्ता का रास्ता चुन लिया। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार कर्नल कोठियाल ने भाजपा ज्वाइन करते हुए आप की कमियां गिनाते हुए भाजपा की उपलब्धियां बताई। उसे देखकर लगता है कि कर्नल कोठियाल जितनी सरलता से अपनी बात आम आदमी पार्टी में कह पाते थे, इतनी सरलता से कर्नल कोठियाल अपनी बात भाजपा में नहीं रख पाएंगे।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments