Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की डीएम ने ली बैठक

आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की डीएम ने ली बैठक

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ’किरण चैधरी’, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से शीत लहर से बचाव हेतु-अलाव, रैन बसेरा, कम्बल वितरण, बजट की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यों के समक्ष विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने बैठक में रैन बसेरों के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुये पूछा कि जनपद में कहां-कहां रैन बसेरे संचालित किये जा रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने एक-एक करके रैन बसेरों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगर कहीं पर रैन बसेरा बनाये जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, तो किराये के भवन आदि में भी रैन बसेरा संचालित किया जाये। अधिकारियों ने बैठक में ये भी बताया कि भगवानपुर में रैन बसेरा की आवश्यकता महसूस की जा रही है तथा मंगलौर में जगह है, जिसे ठीक कराने की आवश्यकता पड़ेगी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ये व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें तथा बजट की व्यवस्था आपदा प्रबन्धन मद से हो जायेगी। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी रैन बसेरों का एक विजिट कर लें तथा उनमें और क्या-क्या सुधार किये जा सकते हैं, के सम्बन्ध में एक विस्तृत रिपोर्ट यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैठक में अलाव जलाये जाने के सम्बन्ध में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों में आवश्यकतानुसार अलाव जलाये जाने की व्यवस्था की गयी है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगर कहीं से भी अलाव जलाये जाने की मांग आती है, तो उस स्थान पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments