Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड एनवायरमेंट की मांग पर पालिका ने की...

ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड एनवायरमेंट की मांग पर पालिका ने की अलाव जलाने की व्यवस्था

देहरादून। ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड एनवायरमेंट के अध्यक्ष भास्कर चुग ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने ऑर्गनाइजेशन की मांग का संज्ञान लेते हुए विकासनगर बाजार में कुछ स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है, इसके लिए पूरी ऑर्गेनाइजेशन एवं आम जनता की तरफ से संगठन अध्यक्ष ने नगर पालिका विकास नगर की अध्यक्ष का धन्यवाद किया है।
गौरतलब है कि 1 सप्ताह पहले ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड एनवायरमेंट के अध्यक्ष भास्कर चुग ने मीडिया के माध्यम से सरकार से मांग की थी कि क्षेत्र में पारा 9 डिग्री से नीचे जा रहा है लेकिन नगर पालिका द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, उन्होंने सरकार से तत्काल अलाव जलाने की मांग की थी ताकि रात्रि मुसाफिरों सहित गरीब लोग रात को इस आग अलाव के सहारे जीवित रह सकें।
नगर पालिका अध्यक्षा शांति जुवांठा ऑर्गेनाइजेशन की मांग का संज्ञान लेते हुए शहर में कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी है तथा यह भी बताया कि नगर पालिका के द्वारा रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर स्वयं अलाव जलाने पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष का ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष एवं अन्य लोगों ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट एंड एनवायरमेंट के अध्यक्ष भास्कर चुग, आशीष मित्तल, गुरमेल सिंह, गुरजीत सिंह, विनोद, हैप्पी, शुभम, जीवन सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments