Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में वर्ष 2022 एवं 2023 में कर्तव्य पथ, दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवक प्रेम सिंह बोरा, निधि बंशीधर, तनुजा खाती और रितिक कुमार टम्टा, 2023 में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवक बबीता जोशी, बीना, आलोक कुमार पांडे और गौरव बिष्ट मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2021-22 में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने वाली कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू बिष्ट भी शामिल रहीं। राज्यपाल ने इस उपलब्धि के लिए डॉ. रेनू बिष्ट को बधाई दी और स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए उनके प्रयासों की सराहना की।
राज्यपाल ने स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बेहद गर्व का क्षण हैं कि उत्तराखण्ड के स्वयंसेवकों को कर्तव्य पथ पर परेड का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि 60 लाख स्वयंसेवकों में परेड के लिए चुना जाना अपने आप में सम्मान की बात है। आप सभी लोगों से अन्य युवा भी प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को शिक्षण कार्यों के साथ-साथ सामुदायिक सेवा गतिविधियों में प्रतिभाग करने के समुचित अवसर प्रदान कर उनके व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एनएसएस और एनसीसी जैसे संगठन युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय लक्ष्यों और राष्ट्रीय सरोकारों से जोड़ते हैं।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments