Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना में दी जाने वाली सहायता राशि को...

कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना में दी जाने वाली सहायता राशि को 1.50 लाख रू से बढ़ाकर 2.50 लाख रू की गई

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में मण्डी समिति की 36वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड किसानों के हित में कार्य करता है जिसमें किसानों के लिए कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना में दी जाने वाली सहायता राशि को 1.50 लाख रूपये से बढ़ाकर 2.50 लाख रूपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि से संबंधित योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए एक वैन कुमाऊं मण्डल में चल रही है तथा गढ़वाल मण्डल में भी एक वैन को सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि कृषकों में जागरूकता लाने के लिए एक नवीन योजना ष्कृषक उपहार योजनाष् को लागू किया जा रहा है जिसके लिए वर्ष 2023-24 में 10 लाख रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
मंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज को रखने के लिए तीन कोल्ड स्टोरेज का निर्माण आराकोट, विकासनगर तथा मंगलौर में बनाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि आराकोट में बनने वाले कोल्ड स्टोर के निर्माण में आ रही परेशानियों को शीघ्र निस्तारित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। नौगांव में मण्डी बनाने का कार्य अगले एक साल में पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मण्डी समिति कार्यदायी संस्था के रूप में अन्य संस्थानों के कार्यों को भी करती है। इन कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक-एक स्थायी डिविजन कुमांऊ तथा गढ़वाल मण्डल में खोली जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments