Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड गढ़वाली फिल्म ‘मेरू गौं’ 2 दिसम्बर को होगी रिलीज

गढ़वाली फिल्म ‘मेरू गौं’ 2 दिसम्बर को होगी रिलीज

देहरादून। गंगोत्री फिल्मस् के बैनर तले, सुप्रसिद्ध लेखक/निर्देशक अनुज जोशी के निर्देशन में बनी गढ़वाली फिल्म मेरू गौं 2 दिसम्बर को सिल्वर सिटी देहरादून में रिलीज होने जा रही है। इस विषय पर प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। वार्ता में मेरू गौं के लेखक / निर्देशक अनुज जोशी ने बताया कि यह फिल्म उत्तराखण्ड के ज्वलन्त मुद्दों जैसे पलायन, राजधानी, परिसीमन और लोकभाषा पर एक सार्थक बहस छेड़ती है। फिल्म के निर्माता राकेश गौड़ ने बताया कि फिल्म का बजट लग भग 40 लाख रूपये है, और इसकी शूटिंग गढ़वाल के कई गांवों में की गई है। फिल्म की अभिनेत्री गीता उनियाल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग 35 दिन में पूरी हुई। वरिष्ट अभिनेता मदन डुकलान ने बताया कि यह फिल्म उत्तराखण्डी सिनेमा को पुनर्जीवित करेगी। फिल्म मेरू गौं में नरेंद्र सिंह नेगी एवं जितेंद्र पंवार के गीत हैं जबकि संगीत संजय कुमोला का है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी राजेश रतूड़ी की है। और एडिटर मोहित कुमार हैं। इसके अलावा राकेश गौड़, मदन डुकलान, रमेश रावत, सुमन गौड़, गोकुल पंवार, अजय बिष्ट, गीता उनियाल, विकास उनियाल, रमेश ठंगरियाल, निशा भंडारी, गीता गुसांई नेगी, गिरधारी रावत, रूद्रांश उनियाल एवं गंभीर सिंह जयाडा ने अभिनय किया है। प्रेस वार्ता का संचालन गंभीर सिंह जयाडा ने किया और प्रेस वार्ता में वरिष्ट संगीतकार संजय कुमोला, लोकगायक जितेन्द्र पंवार, रंगकर्मी अभिषेक मैन्दोला, दीपक रावत, गिरीश सन्वाल पहाड़ी, गोकुल पंवार, विकास उनियाल, राजेश रतूड़ी, मोहित कुमार, विजय शर्मा, विभोर सकलानी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments