Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड गुरूद्वारा सिंह सभा ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को सिरोपा व स्मृति चिन्ह...

गुरूद्वारा सिंह सभा ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को सिरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

देहरादून। गुरू नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी को गुरूद्वारा सिंह सभा आढ़त बाजार द्वारा सिरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कर्ष कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी ने गुरू पर्व के अवसर पर देश व राज्यवासियांे को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। श्री गुरू नानक देव जी का स्मरण करते हुए डॉ जसविन्दर सिहं गोगी ने कहा कि श्री गुरूनानक देव जी धार्मिक कट्टरता के वातावरण में उदित श्री गुरू नानक देव जी ने धर्म को उदारता की एक नई परिभाषा दी। उन्होंने कहा श्री गुरूनानक देव जी ने अपने सिद्वान्तों के प्रसार हेतु एक संयासी की तरह घर का त्याग कर दिया और लोगों को सत्य और प्रेम का पाठ पढ़ाना आरम्भ कर दिया। उन्होंने कहा कि गुरू जी ने जगह-जगह घूमकर तत्कालीन अंधविश्वास, पाखण्डों आदि का जमकर विरोध किया।
डॉ0 गोगी ने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी हिन्दु मुस्लिम एकता के भारी समर्थक थे। उन्होंने धार्मिक सद्भाव की स्थापना के लिए सभी तीर्थों की यात्रायें की और सभी धर्मांे के लोगों को अपना शिष्य बनाया। उन्होंने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी ने हिन्दू धर्म और इस्लाम, दोनों की मूल एवं सर्वाेत्तम शिक्षाओें को सम्मिमि़श्रत करके एक नये धर्म की स्थापना की जिसके मिलाधर थे प्रेम और समानता। यही बाद में सिख धर्म कहलाया। डॉ. गोगी ने कहा कि श्री गुरू जी ने भारत में अपने ज्ञान की ज्योति जलाने के बाद उन्होंने मक्का मदीना की भी यात्रा की और वहां के निवासी भी उनसे अत्यन्त प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष के भ्रमण के पश्चात नानक कर्तारपुर में बस गये और वहीं रहकर उपदेश देने लगे।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments