Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

देहरादून। दूधली मार्ग पर बीते दिनों हादसे में स्कूली छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों का आक्रोश थम नहीं रहा है। सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने डोईवाला में मुख्य मार्ग पर जाम लगाया। उन्होंने सरकार और प्रशासन से दूधली मार्ग के पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और सड़क चैड़ीकरण की मांग उठाई। बाद में तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
सोमवार को दूधली के ग्रामीणों ने क्षेत्र से गुजर रहे मुख्य मार्ग पर जाम लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि बीती बुधवार को दूधली क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा आस्था डोभाल की स्कूल से लौटते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वह मॉडर्न पब्लिक स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर की ओर आ रही थी, तभी उसे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। कहा कि डोईवाला-देहरादून मुख्य मार्ग पर लच्छीवाला टोल प्लाजा से बचने के लिए भारी वाहन चालक दूधली मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, जबकि यह मार्ग काफी संकरा है। इससे क्षेत्र में दुर्घटनाएं हो रही हैं। सरकार ने यहां घोषणा के बावजूद भी मार्ग का चैड़ीकरण नहीं किया है। शासन प्रशासन दूधली मार्ग पर भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाए और मार्ग का चैड़ीकरण करे। इस दौरान डोईवाला तहसीलदार मोहम्मद शादाब, सीओ डोईवाला अरविंद शर्मा, कोतवाल राजेश साह, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राजेश कुमार और विद्युत वितरण खंड के एसडीओ नरेंद्र नेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की बातों को सुना। तहसीलदार मोहम्मद शादाब ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर चैड़ीकरण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चैधरी गौरव सिंह, प्रधान श्याम सिंह, पूर्व प्रधान उमेद बोहरा, प्रदीप कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दरपाण बोरा, प्रधान नेहा रफल सिंह, अंकित मीना, खड़क सिंह, दीवान सिंह, शेखर चंद्र बोहरा, कमल थापा, वीरेंद्र थापा, काशी सिंह, बीना मेहता, बलवीर सिंह आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments