Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड जोशीमठ व्यापार संघ व होटल कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला

जोशीमठ व्यापार संघ व होटल कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला

देहरादून। जोशीमठ के व्यापार संघ व होटल कारोबारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर आपदा प्रभावितों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित क्षेत्र में तत्परता के साथ कार्य कर रही है और आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है।
व्यापार संघ व होटल कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में आज सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट की। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आपदा के कारण जोशीमठ का व्यापार व होटल कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। आगामी अप्रैल माह में यात्रा सीजन शुरू होने वाला है। वर्तमान में आपदा के कारण जोशीमठ में किसी भी प्रकार के निर्माण व मरम्मत के कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लिहाजा, यात्रा शुरू होने से पूर्व उन्हें अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल इत्यादि की मरम्मत, सौंदर्यीकरण आदि कार्यों की अनुमति प्रदान की जाए। ताकि यात्राकाल में तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। व्यापारी नेताओं ने प्रभावित व्यापारियों के लिए राहत के उपायों के अलावा हेलंग बाइपास के निर्माण पर पुनर्विचार के लिए भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।
इस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। सरकार प्रभावितों की हर संभव सहायता को तत्पर है। वे स्वयं प्रतिदिन जोशीमठ की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारी नेताओं से आगामी यात्रा के मद्देनजर सकारात्मक वातावरण तैयार करने की अपील भी की। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय उद्योग व्यापार के प्रदेश उपाध्यक्ष माधव प्रसाद सेमवाल, जोशीमठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, तहसील अध्यक्ष अमित सती, लालमणि सेमवाल आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments