Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी बस चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र में धनौरी-कलियर मार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक मिनी बस पिरान कलियर से धनोरी की ओर जा रही थी, इसी दौरान सामने की तरफ से एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए, वहीं हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हादसे में मिनी बस चालक मनोज गिरी निवासी दौलतपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी सोनू निवासी दौलतपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं हादसा होने के बाद टैक्टर चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल सोनू को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। हालांकि पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है। पिरान कलियर थाने के एसएसआई आमिर खान ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments