Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों से प्रदेश में संगठन पर्व को लेकर...

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों से प्रदेश में संगठन पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साहः जोशी

देहरादून। भाजपा ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के चलते संगठन पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह का दावा किया है। साथ ही सरकार द्वारा मानसून उपरांत तत्काल क्षतिग्रस्त सड़क, पेयजल आदि व्यवस्थाओं के दुरस्त करने की बात कही है। वहीं भाजपा देवभूमि में गौहत्या करने वालों का साथ देने वाली कांग्रेस का पुरजोर विरोध और जनता के सामने उन्हे बेनकाब करेगी। साथ ही चुनौती दी कि कांग्रेस स्पष्ट करें गौहत्या करने वालों के साथ है या गौमाता रक्षकों के साथ। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार के ऐतिहासिक और शानदार कार्यों का लाभ हमे सदस्यता अभियान में मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों के कारण, पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। यही वजह है कि आम लोगों की उत्सुकता से सदस्यता अभियान तीव्र से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा, उनकी अथक मेहनत का परिणाम है कि विगत वर्षों में हम केंद्र से विभिन्न विकास कार्यों के लिए 15 फीसदी अधिक मदद प्राप्त करने में सफल हुए हैं। आज राजस्व को लेकर राज्य अभूतपूर्व वृद्धि हासिल कर रहा है। यूसीसी, धर्मांतरण एवं अवैध धार्मिक अतिक्रमण पर रोक, दंगारोधी कानून आदि अनेकों सनातन संरक्षण के प्रयासों ने देवभूमि की छवि को अधिक प्रगाढ़ किया है। नकल निरोधक कानून का परिणाम है कि 18000 से अधिक नियुक्ति पत्र बिना किसी विवाद के हम देने में सफल हुए हैं, जो राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ है। वहीं ताजा पीसीएस परीक्षा के नतीजे भी देखें तो 90 फीसदी सफल प्रत्याशी स्थानीय हैं। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा, आरोप और आरोपित होने में अंतर होता है, अभी उनपर सिर्फ आरोप लगे है और आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार पारदर्शिता से काम करती है, लिहाजा जो भी कानून सम्मत होगा, उस आधार पर शीघ्र निर्णय करेगी।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments