Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड डब्ल्यूआईसी इंडिया ने कारगिल विजय दिवस पर चर्चा सत्र का किया आयोजन

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने कारगिल विजय दिवस पर चर्चा सत्र का किया आयोजन

देहरादून। वल्र्ड इंटीग्रिटी सेंटर इंडिया, देहरादून ने आज 25वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष चर्चा सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान लड़ने वाले बहादुर सैनिकों के साहस और बलिदान को सम्मानित किया गया। इस सत्र में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर गोविंद सिंह सिसोदिया वीएसएम, सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अमित शर्मा और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल करुणा थपलियाल सहित प्रतिष्ठित पैनलिस्ट शामिल हुए, जिन्होंने अपने अनुभव और अंतर्दृष्टि साझा की। सत्र का संचालन डॉ मीनू गोयल चैधरी द्वारा किया गया।
26ध्11 हमले के दौरान ऑपरेशन का नेतृत्व करने के बारे में बात करते हुए, ब्रिगेडियर गोविंद सिंह सिसोदिया ने कहा, “मुंबई में 26ध्11 हमले के दौरान मुंबई के साथ साथ पूरे देश को बड़े पैमाने पर हमलावरों द्वारा एक गंभीर चुनौती दी गई थी। आतंकवादियों का उद्देश्य भारत और दुनिया को यह संदेश देना था कि वे अपनी ताकत कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वे कम से कम एक साल से इस ऑपरेशन की योजना बना रहे थे।” उन्होंने हमले से निपटने के अपने अनुभव, अपने और अपने साथियों के सामने आई चुनौतियों, और अजमल कसाब से पूछताछ करने के अपने तरीके को साझा करते हुए बताया की कैसे उन्होंने शारीरिक बल का सहारा लेने के बजाय कसाब के उद्देश्यों और मानसिकता को समझने पर ध्यान केंद्रित किया था। लेफ्टिनेंट करुणा थपलियाल ने एक मजेदार लेकिन भयावह अनुभव साझा करते हुए बताया जब वह अपने दोपहिया वाहन पर बनिहाल सुरंग जाकर सुरक्षित वापस लौटीं, और जिसके बाद भारतीय सेना ने उनसे पूछताछ भी करी। कारगिल युद्ध पर विचार करते हुए उन्होंने कहा, “हम इस युद्ध को अपने अफसरों और जवानों के अद्भुत साहस की एक कहानी मानते हैं, जो कल्पना से परे है।” शहीदों को श्रद्धांजलि देने और उनके अपार योगदान के लिए आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उपस्थित लोग शहीदों की स्मृति का सम्मान करने और भारतीय सशस्त्र बलों की जीत का जश्न मनाने के लिए एक साथ आये। इस अवसर पर बोलते हुए, डब्ल्यूआईसी इंडिया देहरादून के निदेशक सचिन उपाध्याय ने कहा, डब्ल्यूआईसी में, हमने हमेशा सामुदायिक अनुभवों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया है। हमने अपने बहादुर सैनिकों और हमारे देश की एकता का सम्मान करने के लिए 8 साल पहले कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम की परिकल्पना की थी। कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर, हमें तीन प्रतिष्ठित पैनलिस्टों द्वारा अपने साहस और दृढ़ संकल्प से हमें प्रेरित करने का सम्मान मिला है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments