Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड डीएम ने किया ‘दीपावली आजीविका मेले‘ का शुभारम्भ

डीएम ने किया ‘दीपावली आजीविका मेले‘ का शुभारम्भ

टिहरी। दीपावली के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा विकास भवन एवं जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में ‘‘दीपावली आजीविका मेले‘‘ का शुभारम्भ किया गया है। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत विभिन्न विकास खण्डों से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा द्वारा तैयार की गई सामाग्री एवं स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में यह मेला कल भी आयोजित किया जायेगा। ‘‘दीपावली आजीविका मेले‘‘ का शुभारम्भ जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार एवं एस.एस. पांगती पूर्व जिलाधिकारी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेला आयोजित करने का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये उत्पादों को पहचान दिलाना तथा उनकी आर्थिकी को मजबूत करना है। उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों को खरीदने को तथा अन्य को भी खरीददारी करने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा। मेले में जिलाधिकारी, पूर्व जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा सामान की खरीददारी की गई।
पूर्व जिलाधिकारी एस.एस. पांगती ने कहा कि ‘‘दीपावली आजीविका मेले‘‘ के माध्यम से स्थानीय महिलाओं द्वारा निर्मित सामाग्री एवं स्थानीय उत्पादों का विक्रय एवं पहचान दिलाने का अच्छा प्रयास है। त्यौहारी सीजन में इस मेले का आयोजन से स्थानीय उत्पादों की बिक्री होने के साथ ही महिलाओं की आर्थिकी को बल मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किये उत्पादों एवं स्थानीय उत्पादों की अच्छी बिक्री हो रही है। आगे भी जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किये उत्पादों एवं स्थानीय उत्पादों के विक्रय हेतु इस प्रकार के मेलों का आयोजन करेंगें।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments