Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड दून में आप पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, 101 फुट लंबा तिरंगा...

दून में आप पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, 101 फुट लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र

देहरादून। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 4 अगस्त को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखण्ड में भी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 101 फुट लंबा तिरंगा लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली। सुबह 11 बजे शुरू हुई ये यात्रा अंबेडकर पार्क से शुरु हुई जो घंटाघर होते हुए एस्टले हाल, सुभाष चैक, लैंसडाउन चैक होते हुए घंटा घर पर ही समाप्त हुई। इस यात्रा में आप पार्टी के समस्त पधाधिकारी और कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। इस यात्रा के दौरान पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि तिरंगा भारत का मान है, सम्मान है और स्वाभिमान है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी ने आवाहन किया है कि, हर आदमी के हाथों में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर तिरंगा होना चाहिए। इसी कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में किया जा रहा है, और मुझे उम्मीद है कि हम सब तिरंगे के सम्मान के लिए संकल्प बंद होंगे। आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र आनंद ने कहा कि आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर तिरंगा लेकर चलना अपने आप में एक सुखद एहसास है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है और तिरंगे का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है। आनन्द ने कहा कि दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा आम आदमी पार्टी ने फहराया है ,उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी 101 फुट लंबा तिरंगा लेकर भाईचारा और एकता का संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का देश है और तिरंगा हमारी शान है। हम सब का यही प्रयास होना चाहिए कि चाहे कुछ भी हो हम तिरंगे के सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने देंगे।
इस यात्रा के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड से गुजर रहे कई लोगों को तिरंगे भी वितरित किए और सभी को अपने घरों में झंडा फहराने को प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments