Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड देवप्रयाग से शुरु हुई कांग्रेस कर ’भारत जोडो यात्रा’ का दून में...

देवप्रयाग से शुरु हुई कांग्रेस कर ’भारत जोडो यात्रा’ का दून में हुआ समापन

देहरादून। पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर को देवप्रयाग से ’’भारत जोडो यात्रा’’ का पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयन्ती के अवसर पर पुरानी जेल परिसर में समापन किया गया। यात्रा के समापन के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर ंिसह गोगी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. गोगी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रहे ’’भारत जोडो यात्रा’’ को देश के लोगों द्वारा भारी समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनैतिक दल न होकर एक विचारधारा है जो अपने जन्म से लेकर अब तक के सफर में सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए समय-समय पर आन्दोलनों के माध्यम से समाज एवं देश के उत्थान के लिए काम करती रही है और आज भी अपनी उन्हीं गौरवशाली परम्पराओं का निर्वहन करती आ रही है। पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने देव्रप्रयाग व टिहरी गढ़वाल की जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त जिलाधिकारी देहरादून को सौंपा। इस असवर पर नैथानी राज्य के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा चलाये जा रहे ’’भारत जोडों यात्रा’’ का खुलकर समर्थन करें।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments