Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने किया जमकर हंगामा

नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने किया जमकर हंगामा

हरिद्वार। हरिद्वार में मंगलवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक शुरू होते ही हंगामा हो गया। बैठक में हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल पार्षदों को शांत कराया। वहीं, हंगामे के बाद बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई है। अब बैठक 24 दिसंबर को होगी।
नगर निगम में बोर्ड बैठक शुरू ही हुई थी कि भाजपा पार्षद ने मेयर के पति अशोक शर्मा पर नगर निगम के कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। इस दौरान उनके साथ अन्य पार्षद भी धरने पर बैठ गए। उधर, कांग्रेसी पार्षद मेयर के समर्थन में आ गए। भाजपा पार्षद विनीत जौली ने कहा कि मेयर अनिता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा प्रोसीडिंग में छेड़छाड़ करते हैं। कहा कि मेयर बताए कि वो मेयर हैं या उनके पति।
पार्षदों ने कहा कि मेयर के पति निगम के हर कार्य में हस्तक्षेप करते हैं। वार्डों में जनहित के कार्यों में हस्तक्षेप होने से कई काम अटके पड़े हैं।
कहा कि निगम की जगह कैंप कार्यालय में निर्माण कार्य के प्रस्ताव फाइनल करते हैं। इसके बाद अन्य भाजपा पार्षदों ने भी एक-एक कर सवाल उठाए। उधर, मेयर अनिता शर्मा ने प्रोसीडिंग में छेड़छाड़ के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रोसीडिंग नगर निगम में ही होती है। कुछ पार्षद राजनीति के तहत इस तरीके के आरोप लगा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments