Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से पांच लाख निकालने मामले में बैंककर्मी सहित...

फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से पांच लाख निकालने मामले में बैंककर्मी सहित तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। खातेधारक के फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से पांच लाख रूपये निकालने के मामले में पुलिस ने बैंक कर्मी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार लाख रूपये नगद बरामद कर लिये। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जमालपुर कलाँ, कनखल निवासी रतन सिंह द्वारा एक जून 2023 को थाना कनखल पर लिखित शिकायती प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उनके जगजीतपुर स्थित उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 25 अप्रैल 2023 को पांच लाख रुपये निकाले गये है। उक्त निकासी के सम्बन्ध में उसके द्वारा बैंक में सम्पर्क करने पर बैंक स्टाफ द्वारा पैसे निकाले जाने का विड्राल फार्म दिखाया गया। उक्त निकासी फार्म पर उसके हस्ताक्षर की कूटरचना की गयी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने विभिन्न सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जांच के दौरान बैंक में तैनात सन्नी नामक युवक की संदिग्धता प्रकाश में आयी। दो जून 2023 को पुलिस टीम ने सन्नी को शमशान घाट पुल बैरागी से व तत्पश्चात घटना में संलिप्त उसके दो अन्य साथियों मोनू व रविन्द्र को देव बिहार जगजीतपुर से दबोचने में सफलता हासिल की। उनके कब्जे से पुलिस टीम ने चार लाख रुपए भी बरामद किये। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि ठगी का तानाबान बुनकर तीनों ने वारदात को अंजाम दिया था। रकम मिलने पर सन्नी द्वारा मोहित शर्मा को दो लाख तथा रविन्द्र में एक लाख रुपए देकर 02 लाख सन्नी ने अपने पास रखे गए थे। उन्होंने बताया कि बैंक में सन्नी कुमार काम करता है तथा सारी योजना उसी ने बनायी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments