Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या

फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या

देहरादून। निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी तो शंभू की पत्नी निर्मला भी वहीं चली गई। उसने देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था। गला इतना गहरा कटा था कि आहार नली में रात में खाए चिकन चावल भी दिख रहे थे। जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। एसएचओ राजेश साह ने बताया कि मृतक की पहचान शंभू उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि शंभू रंगाई पुताई का काम करता था। रविवार शाम पांच बजे वह घर आ गया था। इसके बाद छह बजे फोन आया तो वह बाहर चला गया। 15 मिनट बाद पत्नी ने फोन किया तो एक घंटी गई और फिर फोन बंद हो गया। रात भर शंभू घर नहीं लौटा। पुलिस इस हत्या को लेकर जांच में जुट गयी है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments