Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड बद्री गाय के घी को बढ़ावा देने को 100 करोड़ का प्रोजेक्ट...

बद्री गाय के घी को बढ़ावा देने को 100 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाने के मंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बद्री गाय के घी को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों को 100 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। राजपुर रोड में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना का उद्घाटन किया। इसके बाद विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों में बद्री गाय के घी की बड़ी मांग है। डेयरी विकास विभाग बद्री गाय पर विशेष फोकस करे। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सेब, डेयरी, भेड़, बकरी और मछली पालन के 10-10 प्रगतिशील किसानों को अध्ययन के लिए कश्मीर, हिमाचल, गुजरात, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, लेह, लद्दाख भेजा जाएगा। ताकि किसान वहां का अध्ययन कर प्रगति कर सकें। मंत्री ने किसानों के चयन के लिए निबंधक सहकारिता को निर्देश दिया। इस अध्ययन पर आने वाला खर्च राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना वहन करेगी। अपर निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले साल विभाग ने 35 करोड़ खर्च किया। इस साल 36 करोड़ में से 10 करोड़ अब तक खर्च हो गए हैं। साइलेज के पर्वतीय क्षेत्र में 150 सेंटर बना दिए गए हैं। परियोजना निदेशक डॉ. अविनाश आनंद ने बताया कि विभाग 50 में से 36 करोड़ खर्च कर चुका है। मत्स्य विभाग की परियोजना निदेशक कल्पना हल्दिया ने बताया कि ट्राउट फिश पर पर्वतीय क्षेत्र में अधिक ध्यान दिया जा रहा है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सेब के 1000 नए बागान लगाए जाएंगे। राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना की वेबसाइट के उद्घाटन पर विभाग के सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि वेबसाइट और एमआईएस में एमपैक्स तक को जोड़ा गया है। वेबसाइट में समग्र रूप से परियोजना की जानकारी दी गई है। भविष्य में परियोजना क्या काम करने जा रही है और क्या काम वर्तमान में किए जा रहे हैं इसका पूरा डाटा इसमें उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments