Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है। बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास बोल्डर और मलबा गिरने से बाधित हो गया है। जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। हाईवे बाधित होने से स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्री यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यमुनोत्री घाटी में मूसलाधार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गया है। भारी बारिश से गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग जगह-जगह बाधित हो गया है। शुक्रवार सुबह गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास अवरुद्ध हो गया। यहां पहाड़ी से हाईवे पर भूस्खलन जारी है। फिलहाल इस स्थान पर स्थानीय लोग और यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है। बीआरओ की मशीनें पहाड़ी से भूस्खलन रुकने का इंतजार कर रही है, ताकि हाईवे पर आए मालबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू की जाए। हाईवे बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं यमुनोत्री घाटी में मध्य रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिरने से बाधित हो गया है। वहीं यात्री हाईवे खुलने की इंतजार कर रहे हैं। वहीं खनेडा पुल कुथनौर के बीच बोल्डर और मलबे को हटाकर वाहनों को पास करवाया गया।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments