Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड मंडलायुक्त ने किया अण्डर-17 बालक वर्ग राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

मंडलायुक्त ने किया अण्डर-17 बालक वर्ग राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत ने अण्डर-17 बालक वर्ग राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में टॉस उछालकर किया शुभारम्भ। आयुक्त ने कहा कि हल्द्वानी स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत 4 करोड की धनराशि स्वीकृति हो चुकी है इसके टेंडर हो चुके है जल्द ही 15 फरवरी से कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। उन्होंने कहा स्टेडियम के सौन्दर्यीकरण होने खिलाडियों को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध हो सकेंगी। राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में उत्तरकाशी, देहरादून, चम्पावत, पौढी गढवाल, हरिद्वार, अल्मोडा, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ, टेहरी गढवाल तथा चम्पावत की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। आयुक्त ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा इस प्रकार की प्रतियोगितायें समय-समय पर आयोजित होती रहें इससे हमारे खिलाडियों को जहां खेल में रूचि होगी वही खिलाडियों को राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्टीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिले।
आयुक्त ने जिला क्रीडा अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपर को उनके द्वारा व्यक्तिगत तौर पर पुरस्कृत किया जायेगा। उद्घाटन मैच में हरिद्वार बनाम कोटद्वार दूसरा मैच अल्मोड़ा बनाम रुद्रप्रयाग हुआ, जिसमें हरिद्वार ने कोटद्वार को 1 गोल से तथा रूद्रप्रयाग ने अल्मोडा को 4 गोल से जीत दर्ज की तथा अगले चक्र में प्रवेश किया।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments