Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड मंत्री गणेश जोशी बोले, 2024 की तैयारी में जुटे पार्टी कार्यकर्ता

मंत्री गणेश जोशी बोले, 2024 की तैयारी में जुटे पार्टी कार्यकर्ता

काशीपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं ऊधमसिंहनगर जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने काशीपुर प्रवास के दौरान मण्डी अतिथि गृह में पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
काशीपुर पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत मंत्री जोशी ने पार्टी के पाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बैठक में मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या को भी सुना और उनके समस्या का शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं के इस अपार स्नेह के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। भारतीय जनता पार्टी की एक विशेषता है एक छोटा से कार्यकर्ता को पार्टी एक समय में बड़ी जिम्मेदारी अगर कोई पार्टी दे सकती है। तो वह भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र पार्टी है। उन्होंने कहा इसके लिए धैर्य रखना बेहद जरूरी है,और पार्टी उसका इनाम भी समय पर देती है। मंत्री जोशी ने कहा आज विश्व की नंबर एक पार्टी अगर कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जनता को इसका लाभ लेने के लिए जागरूक करने की भी अपील की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के मध्यनजर सभी को एकजुटता के साथ कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर काशीपुर पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने मंत्री जोशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments