Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

टिहरी। जनपद मुख्यालय टिहरी में प्रताप इंटर कॉलेज बोराडी नई टिहरी में लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। मंत्री द्वारा लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित शुभारंभ तथा शिला पटों का अनावरण किया गया। इसके साथ ही मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टालों का निरीक्षण किया गया तथा 02 फार्म मशीनर बैंक महिला स्वयं सहायता समूहों 80 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध कराया गया। इसके मौके पर मंत्री जी द्वारा ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ अभियान के तहत डिजिटल जन रथों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी एवं विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह द्वारा भी जनता को संबोधित किया गया। उन्होंने देश प्रदेश के विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सबको आगे आकर कार्य करने की अपील की गई।
जनता को समर्पित इन कल्याणकारी योजनाओं में 13 योजनाएं कुल धनराशि लागत रुपए 45 करोड़ 22 लाख 55 हजार के लोकार्पण तथा कुल 27 योजनाएं कुल धनराशि लागत रुपए 56 करोड़ 56 लाख 43 हजार के शिलान्यास की शामिल हैं। 11 विभागों की इन 40 योजनाओं में लोक निर्माण विभाग की 04 योजनाएं, लघु सिंचाई 04, पीएमजीएसवाई 03, ग्रामीण निर्माण विभाग 10, राजकीय सिंचाई विभाग 08, पेयजल निगम 04, कृषि विभाग 01, ग्राम्य विकास 01, पेयजल निर्माण इकाई चंबा 03, मत्स्य विभाग 01 तथा टीएचडीसी की 01 योजना शामिल है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी सीमा कृषाली, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा सुमना रमोला, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा मीना खाती, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, प्रतापनगर प्रदीप रमोला, चंबा शिवानी बिष्ट, राजेन्द्र जुयाल सहित अन्य गणमान्य, जिला स्तरीय अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments