Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड मसूरी में निर्माणाधीन होटल का पुश्ता ढहने से मकान क्षतिग्रस्त

मसूरी में निर्माणाधीन होटल का पुश्ता ढहने से मकान क्षतिग्रस्त

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में सनी लॉज कॉटेज के पास भूस्खलन हो गया। जिससे निर्माणाधीन होटल का एक बड़ा पुश्ता सीधे एक मकान के ऊपर आ गिरा। पुश्ता गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी चपेट में आने से एक बच्ची घायल हो गई। जबकि, बाकी लोगों ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, कई मकान पुश्ते की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि बड़े होटल का निर्माण किया जा रहा था। जिसको लेकर होटल स्वामी की ओर से निर्माणधीन होटल के निचले हिस्से में पुश्ता लगाया गया था। पुश्ता बीती देर रात को अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, अन्य मकान पुश्ते की चपेट में आने से बच गए। इस हादसे के बाद पीड़ित लोगों ने होटल स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़ित सलमा ने बताया कि होटल स्वामी की ओर से पुश्ते का निर्माण कराया गया है। जिसकी घटिया गुणवत्ता को लेकर उन्होंने कई बार सवाल भी उठाए, लेकिन होटल स्वामी और ठेकेदार ने उनकी एक न सुनी। जिसकी वजह से देर रात अचानक पुश्ते का बड़ा भाग उनके घर पर जा गिरा। जिससे उनका घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, उनकी बच्ची भी चोटिल हो गई। सलमा ने बताया कि उन्होंने अपनी और परिवार के सदस्यों की जान बड़ी मुश्किल से भाग कर बचाई है। उन्होंने कहा कि पुश्ते का एक और बड़ा भाग कभी भी उनके घर पर गिर सकता है। ऐसे में उनकी जान को खतरा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि होटल स्वामी पर कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर उचित मुआवजा दिया जाए।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments