Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्री गणेश जोशी ने विशिष्ट व्यक्तियों से...

महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्री गणेश जोशी ने विशिष्ट व्यक्तियों से किया संपर्क

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम ‘संपर्क से समर्थन‘ के तहत प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मण्डल के सालावाला, डोभालवाला एवं विजय कालोनी में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 2024 के लिए उनका समर्थन मांगा। संपर्क से समर्थन अभियान के दौरान मंत्री जोशी से उन्नत कृषक मनमोहन भारद्वाज ने कहा कि कृषि एवं औद्योनिक क्षेत्र में केन्द्र सरकार का सहयोग असाधारण है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने मिलने वाले प्रत्येक सहयोग के लिए वह आभार प्रकट करते हैं। व्यंग करते हुए भारद्वाज ने कहा कि विपक्षी लोग कहते हैं कि हमारे काम नहीं हुए, और मैं कहता हॅू कि जब जक विपक्षी लोग यह न कहें कि अब हमें भी सरकार की ओर से सहयोग मिल गया है, तब तक मोदी जी को प्रधानमंत्री के पद पर ही रहना चाहिए। इसके बाद मंत्री ने प्रसिद्ध चिकित्सक डा0 एनएल अमोली, फिल्म अवार्ड प्राप्त पूजा चैहान और रिटायर्ड वन संरक्ष नरेश मधवाल से इस अभियान के तहत सपंर्क किया और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार की उपलिब्धयों को उनके सम्मुख रखा। सभी का कहा है कि हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार 2024 में पुनः बने। मंत्री ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यो को लेकर लोग अत्यधिक उत्साहित हैं और सभी ने 2024 में मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया है। जोशी बोले, भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहा है और सरकार की योजनाओं एवं क्षेत्र में हुए विकास से अवगत कराते हुए सबका समर्थन प्राप्त कर रहा है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments