Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने को रूरल इनक्यूबेटर बिजनेस...

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने को रूरल इनक्यूबेटर बिजनेस की मुख्य भूमिका

देहरादून। यूसर्क द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत समाजसेवी गीता धामी द्वारा यूसर्क के द्वितीय महिला प्रयोग धर्मी सम्मान एवं दिव्य हिमगिरि के हिमालयी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किए गए। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) द्वारा सोसायटी फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इन सांइस टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वाधान में द्वितीय विज्ञान प्रयोग धर्मी महिला सम्मान 2023 एवं पांचवा हिमालयी नारी शक्ति सम्मान 2023 का आयोजन देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूसर्क की निदेशक प्रोफेसर अनीता रावत ने अपने संबोधन में कहा कि यूसर्क द्वारा उत्तराखंड राज्य की महिलाओं के स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयासों के अंतर्गत राज्य के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं जिनमें 10 उद्यमिता विकास केंद्रों की स्थापना की गई है। प्रोफेसर अनीता रावत ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना के विकास एवं उद्यमशीलता को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में कुल 26 प्रयोगशालाओं एवं 130 विज्ञान चेतना केंद्रों की स्थापना की गई है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी गीता धामी ने कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं आगे बढ़ते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहीं हैं और हम सभी के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं जिन पर हम सभी को बहुत गर्व है। गीता धामी ने कहा कि यूसर्क द्वारा राज्य में विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान की दिशा में बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने स्वरोजगार के साथ साथ अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहीं हैं और सरकार की नीतियों से लाभान्वित हो रही हैं और आत्म निर्भर बन रहीं हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत स्टार्टअप्स में महिलाओं की भूमिका विषय पर आयोजित तकनीकी सत्र की मुख्य अतिथि नितिका खंडेलवाल (आईएएस), निदेशक आईटीडीए एवं अपर सचिव ग्राम्य विकास ने रूरल इनक्यूबेटर बिजनेस पर विशेष रूप से फोकस करते हुए कहा कि राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए रूरल इनक्यूबेटर बिजनेस की मुख्य भूमिका होगी।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments