Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड महिला, युवा और गरीब को केंद्र में रखते हुए बजट की संरचना...

महिला, युवा और गरीब को केंद्र में रखते हुए बजट की संरचना की गईः केंद्रीय मंत्री नित्यानंद

देहरादून। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शनिवार को दून पहुंचे। यहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मे केंद्रीय बजट में उत्तराखंड को क्या कुछ मिला इस पर विस्तार में जानकारी दी। इसके बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत की।
देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम बजट 2024-25 को आगामी 2047 में भारत कैसा हो उसकी आधारभूत संरचना को केंद्र में रखकर बनाया गया है। जिसका आकलन पूरी दुनिया भर के अर्थशास्त्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा केंद्रीय बजट में मुख्य रूप से चार वर्गों का ध्यान रखा गया है। इन चार वर्गों के उत्थान के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा महिला, युवा और गरीब को केंद्र में रखते हुए बजट की संरचना की गई है। इस बजट की दिशा आदरणीय विवेकानंद जी की सोच और उनकी भविष्यवाणी के आधार पर रखी गई है। पांचों वर्गों पर विस्तार से बोलते उन्होंने बताया युवाओं की कौशल विकास के लिए पांच बड़ी योजनाओं के जरिए 2 लाख करोड़ का बजट और उसे 5 करोड़ से ज्यादा युवाओं को रोजगार का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कृषि क्षेत्र के लिए 1 लाख 52 हजार करोड़ से अन्नदाताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा केंद्रीय बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिए गए बजट का सीधा-सीधा लाभ पर्यटन राज्य उत्तराखंड को होगा। सड़कों और राजमार्ग के क्षेत्र में हुए विकास का सीधा-सीधा लाभ उत्तराखंड में दिखता है। इसके अलावा उत्तराखंड को खास तौर से एनडीए सरकार में दिए गए लाभ पर फोकस करते हैं। उन्होंने बताया 2014 के बाद उत्तराखंड को कर हस्तांतरण में 214 फीसदी बढ़ोतरी की गई है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments