Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड मानवाधिकार संगठन ने कार्यशाला एवं पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

मानवाधिकार संगठन ने कार्यशाला एवं पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के तत्वावधान में मसूरी रोड स्थित पुरुकुल ग्रीन हेरिटेज में जस्टिस राजेश टंडन के निवास पर कार्यशाला व पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस राजेश टंडन व पदमश्री डॉक्टर बीकेएस संजय रहे। उनके कर कमलों से सभी पदाधिकारियों को संगठन के पहचान पत्र दिए गए।
इस अवसर पर जस्टिस राजेश टंडन ने कहा कि मैं संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देता हूं। वह तन मन धन से इसको अग्रसर करने का कार्य करेंगे और पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। इस अवसर पर पदमश्री डॉ बी.के.एस. संजय ने कहा कि हर व्यक्ति किसी न किसी कारण से जुड़ता है जिसमें समाज में अपनी सेवाएं देता है और जिसके कारण उसको कई उपलब्धियां हासिल होती हैं हमें विचार करना चाहिए कि हम किस तरह की सेवाएं देकर समाज को उच्च स्तरीय स्थान पर ले जा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु सचिन जैन ने किया। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि सब अपने अपने स्तर से अगर कार्य करेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से कोई भी समस्या पल भर में निवारण कर दी जाएगी। इस अवसर पर कुलदीप विनायक, लच्छू गुप्ता, पीयूष जैन, डॉक्टर दिनेश शर्मा, विशंभर नाथ बजाज, रेखा निगम, गीता वर्मा, रचना जैन, बबीता आनंद, बीना जैन, सुकुमाल जैन, अनिल वर्मा, मेजर प्रेमलता वर्मा, संदीप जैन, पुनीत बग्गा, सोनिया रावत, सुनीता रावत, शब्दावली भारद्वाज, सुनील अग्रवाल, हिमांशु भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments