Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड मानसून सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व ससमय सम्पूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण करने के...

मानसून सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व ससमय सम्पूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण करने के डीएम ने दिए निर्देश

टिहरी। आगामी मानसून सत्र अवधि में सम्भावित आपदाओं के दृष्टिगत विभागीय आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों को मानसून सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व ससमय सम्पूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून सत्र में किसी भी अधिकारी का फोन स्विच ऑफ न हो तथा छुट्टी जाने से पहले अधिकारी अवगत करायेंगें। जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा क्रमवार मानसून सत्र को लेकर सभी संबंधित विभागों द्वारा की गई व्यवस्थाआंे एवं तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड नरेन्द्रनगर के बैठक मंे उपस्थित में न होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत व्यापार मण्डल एवं अधिकारियांे के साथ अपने स्तर से भी बैठक कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी प्रधानों के सम्पर्क नम्बर एवं समस्त व्यवस्थाओं से संबंधित सूची भी रखने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी जनपद के समस्त एसडीएम एवं रेखीय विभागों के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संवदेनशील भूस्खलन वाले जोन, डम्पिग जोन, स्थाईध्अस्थाई हैलीपैड, जेसीबी लोकेशन एवं ऑपरेटर के फोन नम्बर, सड़क अवरूद्ध होने की स्थिति मंे वैकल्पिक मार्ग को चिन्ह्ति करने, राहत शिविर चिन्ह्किरण, डैªनेज व्यवस्था, आपदा सम्भावितध्प्रभावित दीवारध्घर ध्परिवार को चिन्ह्ति कर समयार्न्तगत आवश्यक कार्यवाही कर सभी तैयारियों पूर्ण कर लें। साथ ही इसकी सूची जिला आपदा कन्ट्रोल रूम, तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला कार्यालय को भी उपलब्ध करायें।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments