Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने गैरसैंण में मनाया राज्य स्थापना दिवस

मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने गैरसैंण में मनाया राज्य स्थापना दिवस

गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधान सभा परिसर में राज्य स्थापना दिवस की 22वीं वर्षगांठ पूरी गरिमा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी, पुलिस के जवानों द्वारा आयोजित रैतिक परेड को सलामी दीद्य इस मौके पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं रुद्रप्रयाग विधायक भरत चैधरी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
भराड़ीसैंण विधान सभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों एवं सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभागों द्वारा हस्तशिल्प, हथकरघा, स्थानीय उत्पाद एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण हेतु स्टॉल भी लगाए गए। मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कियाद्य इस मौके पर उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा देने वाले पुलिस के जवानों को सम्मानित किया गया। वहीं उत्तराखंड राज्य के आंदोलनकारियों को भी मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 22 साल के सफर में उत्तराखंड ने सफलता के कई मुकाम हासिल किए। कई चुनौतियों का सामना किया। कुछ में सफलता हाथ लगी और कुछ में जूझने, संघर्ष करने, नई राह तलाश करने का दौर जारी है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य निर्माण से लेकर उत्तराखण्ड दृढ़ता पूर्वक विकास के रास्ते पर कदम आगे बढ़ा रहा है। यह उत्तराखण्ड वासियों के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है जल्दी ही हमारा प्रदेश विकास के नए-नए सोपान तय करेगा। उन्होंने कहा की हमें प्रदेश के लिए जीना है, काम करना है, इस भावना के साथ किये गये छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े नतीजे ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि निष्ठा और ईमानदारी के साथ रोज के कामकाज करते हुए भी प्रत्येक व्यक्ति राज्य की उन्नति में योगदान दे सकता है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments