Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड योग के माध्यम से उत्तराखंड के लोगों को देश विदेश में नई...

योग के माध्यम से उत्तराखंड के लोगों को देश विदेश में नई पहचान मिलीः सीएम

ऋषिकेश/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित योग भरत घाट में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड देश की सांस्कृतिक राजधानी ही नहीं अपितु योग और वेलनेस का उत्कृष्ट केंद्र भी है। इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में योग व वेलनेस केंद्रों का विकास करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। योग हमारे प्रदेश की प्राचीनतम परंपरा है, योग के माध्यम से उत्तराखंड के लोगों को देश विदेश में नई पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा योग के क्षेत्र में काम कर रहे उत्तराखंड के लोगों को सम्मानित किया जाना समस्त प्रदेशवासियों के लिए सम्मान का विषय है। यह हमारा सौभाग्य है कि इस अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पद्मश्री से सम्मानित योगाचार्य स्वामी शिवानंद जी, रजनीकांत जी का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। योग महोत्सव में आगंतुकों को जहां एक ओर योग, ध्यान और प्राणायाम की बारीकियों को सीखने का मौका मिलता है, वहीं दूसरी ओर वे नाड़ी परीक्षण और आयुर्वेद शिविरों के माध्यम से अपनी समस्याओं का निःशुल्क समाधान भी पाते हैं।
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की आध्यात्मिक भूमि पर संध्या काल में गंगा आरती, भजन, संकीर्तन और आंचलिक लोक-संगीत की धुन योग महोत्सव में भाग लेने वालों को उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत से रूबरू कराने का कार्य करेगी। आज हम कितने तनावपूर्ण माहौल में क्यों न हों, कुछ मिनट का ध्यान हमें आराम देता है, हमारी क्षमताओं को बढ़ा देता है। इसलिए, हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है, हमें योग को जानना भी है, हमें योग को जीना भी है, हमें योग को पाना भी है और हमें योग को अपनाना भी है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, विश्व को योग का संदेश दे रहा है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का महत्व और भी बढ़ जाता है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखण्ड के पर्यटन को नये आयाम प्रदान करेगा। इससे हमारे परम्परागत उत्पादों को भी पहचान मिलेगी। देश व दुनिया के लोगों को यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments